भारत स्काउट्स एवम गाइड्स उत्तराखंड के तहत नैनीताल जिला संस्था द्वारा 10 अक्टूबर को सैंट पाल्स स्कूल काठगोदाम में राज्य पुरस्कार तैयारी कार्यशाला आयोजित की गयी।
कार्यशाला में जिला सचिव आर एस जीना ने जनपद नैनीताल की टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय योगदान हेतु सभी यूनिट लीडर को बधाई दी।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट चन्द्र लाल द्वारा राज्य पुरस्कार आवेदन पत्र भरने की विस्तृत जानकारी देते हुए तकनीकी जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में जिला संगठन आयुक्त गाइड सीमा सेन, जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती, वरिष्ठ स्काउटर गौरी शंकर जोशी सहित विभिन्न ब्लाक सचिवों के रूप में हरीश पाठक, सुशीला जोशी आदि सहित इन्नोवेटिव ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर डा हिमांशु पाण्डे, यूनिट लीडर भारत नन्दन उपाध्याय, मुकेश चन्द्र खुल्बे, विजय बहादुर सिंह, नमिता जायसवाल, विद्या आर्य, हेमलता पांडे, भागीरथी सेमिया, जितेंद्र सिंह रमोला, ललित मोहन सिंह, पंकज कुमार, बसंत पांडे, धर्मवीर सिंह बगड़वाल, नरेश चंद्र पर्गाई, महेश कुमार, गोपाल सिंह, शंकर राम, ममता आर्य, ईश्वरी दत्त पंत आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।









