इंस्पायर अवार्ड हेतु नेoसुoचoबोo छात्रावास हल्दुचौड़ के अनमोल आर्या के चयनित होने पर मिली बड़ी उपलब्धि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के फ्लैगशिप कार्यक्रम के रूप में संचालित भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतियोगिता इंस्पायर अवार्ड मानक के परिणाम घोषित.

इंस्पायर अवार्ड में नैनीताल जनपद से नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास हल्दुचौड़ से एक छात्र अनमोल आर्य ने चयनित होकर छात्रावास के लिए एक नया कीर्तिमान कायम किया.

छात्रावास अधीक्षक डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि वर्तमान में अनमोल, पीoएमo श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ में कक्षा 11 में अध्यनरत है. विद्यालय के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर सहित विद्यालय के इंस्पायर प्रभारी तारकेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य अध्यापकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

प्रधानाचार्य गणपत सिंह सिंगर ने बताया कि पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ उत्तराखंड सरकार का विद्यालय होने के साथ सी बी एस ई से सम्बद्ध होकर अंग्रेजी माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला एवं पी एम श्री योजना से आच्छादित होकर क्षेत्र की सेवा करने वाला एक अग्रणी विद्यालय है. कुछ वर्ष पूर्व विद्यालय की दो छात्राओं ने भी इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास हल्दुचौड़ में सेवाएं प्रदान कर रहे अनुदेशक मोहित सिंह मेवाड़ी ने बताया की अनमोल आर्य द्वारा अपने इस आईडिया पर विगत दो वर्षों से कार्य किया जा रहा था. उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी तारा चंद, जिला समन्वयक रविंद्र तिवारी जिला समन्वयक पेडागोजी संतोष कुमार, छात्रावास परिवार के कैलाश चंद्र सिंह, भावना मेहता, हेम पाल, मोनिका नेगी, मंजू मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें