राज्य विज्ञान महोत्सव में 19 से 21 नवम्बर 2025 तक खालसा इंटर कालेज हल्द्वानी में जुटेंगे प्रदेश भर के 600 बाल वैज्ञानिक एवम शिक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य विज्ञान महोत्सव के आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

19 से 21 नवम्बर 2025 तक खालसा इंटर कालेज हल्द्वानी में राज्य विज्ञान महोत्सव में जुटेंगे प्रदेश भर के बाल वैज्ञानिक 

राज्य विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आयोजन स्थल खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में मुख्य संयोजक के रूप में नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजक मण्डल एवम कोर कमेटी के सदस्यों में डायट भीमताल से विज्ञान संयोजक डा प्रेम मावड़ी, जिला विज्ञान समन्वयक डा० दिनेश जोशी, सहित पुरुषोत्तम बिष्ट, प्रदीप कुमार जोशी, हेमचंद जोशी, शंकर सिंह बोरा, गोपाल सिंह बोरा, मीनाक्षी कनवाल, शैलेंद्र पांडे, मीना पलियाल, आशुतोष साह, भगवान बोरा, दीप कुमार पांडे, ललित पाठक, संजय कुमार हालदर एवम डॉ० हिमांशु पांडे द्वारा प्रतिभाग किया गया।

नियोजन बैठक को अंतिम रूप देते हुए राज्य विज्ञान महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने आयोजन समिति की उप समितियों में स्वागत समिति, अभिलेख समिति, मंच संचालन, साज सज्जा, भोजन समिति, आवास समिति, मीडिया समिति, अनुशासन समिति, पुरस्कार समिति, समन्वय समिति, सांस्कृतिक आयोजन समिति, सर्वोपरि न्याय समिति, रैड क्रास एवम प्राथमिक चिकित्सा समिति आदि उप समितियां गठित करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए सभी से कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में अपने अपने स्तर से योगदान का आह्वान किया।

जिला समन्वयक डा० दिनेश जोशी ने बताया कि विज्ञान के इस बड़े आयोजन में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के 468 बाल वैज्ञानिकों के साथ गाइड टीचर्स, एवम समन्वयकों सहित छह सौ से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

विज्ञान महोत्सव में जूनियर तथा सीनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिकों द्वारा सात उप विषयों में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन।
साथ ही प्रत्येक जनपद द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला विज्ञान ड्रामा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान सत्रों का आयोजन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें