
ए पी जे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस के उद्घघाटन सत्र के अवसर पर आज मुख्य अतिथि के रूप में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक श्री शिव प्रसाद सेमवाल जी तथा के निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड श्रीमती बंदना गर्ब्याल की गरिमामय उपस्थिति रही।
♥
कार्यक्रम के संयोजक व मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल श्री गोविंद राम जायसवाल जी संपूर्ण समय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।और बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया।
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री बंसीधर भगत जी ने सभी बाल वैज्ञानिकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये बच्चे देश के कर्णधार हैं और इन्होंने आगे जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन करना है।
आज द्वितीय दिवस के अवसर पर एम आई इ टी कालेज की प्रधानाचार्या स्वप्ना वर्गीस के द्वारा सीपीआर डेमोन्स्ट्रेशन पर व्याख्यान दिया गया।
आज कई जनपदों जिसमें रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के विज्ञान ड्रामा डिजिटल इंडिया विषय पर ,उत्तरकाशी जनपद की विज्ञान ड्रामा की प्रस्तुति “कल्पतरु की छाँव में हरित टेक्नोलॉजी” और टिहरी की विज्ञान ड्रामा की प्रस्तुति “विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएँ” समेत सात जनपदों ने आज विज्ञान ड्रामा प्रस्तुत किया। उधर विज्ञान क्विज़ की प्रतियोगिता में तेरह जनपदों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया।
आज के इस कार्यक्रम में जिला विज्ञान समन्वयक डॉ दिनेश जोशी, जिला सह विज्ञान समन्वयक प्रदीप जोशी, डॉ सोहन सिंह माजिला, डी के पंत,जितेंद्र अधिकारी ,डॉ कन्नू जोशी, पुष्पेश सांगा, शंकर बोरा, गिरीश कंडपाल, हिमांशु पांडे, मित्र,लक्ष्मी पांडे,हेमचंद्र जोशी,भगवान बोरा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
आज के कार्यक्रम का संचालन मीना पलियाल,प्रीति मझगाई,अमर बिष्ट व पुरुषोत्तम बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।









