अटल इन्नोवेशन मैराथन के उद्धाटन सत्र में 28 लाख प्रतिभागियों के साथ भारत के चुनिंदा स्पौटलाइट स्कूलों के रूप में दून स्कूल एवम पी एम श्री अटल उत्कृष्ट रा ई का हल्दूचौड़ हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अटल इन्नोवेशन मैराथन के ऑनलाइन उद्धाटन में हल्द्वानी- नैनीताल से पी एम श्री हल्दूचौड़, दून कान्वैंट स्कूल, रा उ मा वि देवलचौड़ सहित 12 टीमों ने किया प्रतिभाग.

दून कान्वेंट की प्रस्तुति –,>

 

विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित कर “विकसित भारत” के स्वप्न को साकार करने के लिए युवाओं की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के नीति आयोग, शिक्षा मंत्रालय एवं अटल इन्नोवेशन मिशन के तहत अटल इन्नोवेशन मैराथन का भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उद्घाटन किया गया.

उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन मोड पर 28 लाख विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया. भारत के सबसे बड़े आइडिया कंपटीशन में विशेष रूप से कुछ विद्यालयों को स्पॉटलाइट स्कूल के रूप में चयनित किया गया. स्पॉटलाइट स्कूल के रूप में चयनित होकर प्रतिभाग करने पर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर उप प्रधानाचार्य भुवन चंद्र मठपाल, प्रभारी प्रधानाचार्य एवं अटल लैब प्रभारी डॉ दिनेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक एवं मेंटर डॉ हिमांशु पांडे आदि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इससे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. इस रचनात्मक पहल पर विभिन्न शिक्षाविदों द्वारा बधाई दी गयी।

साथ ही जनपद नैनीताल से दून कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वोकल फॉर लोकल थीम के अंतर्गत दिए गए प्रस्तुतीकरण को राष्ट्रीय स्तर पर सराहे जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास हल्दूचौड़ के वॉर्डन एवं अटल इन्नोवेशन मैराथन के मेंटर शिक्षक के रूप में योगदान दे रहे डॉ हिमांशु पांडे ने बताया कि इस प्रयास में देवलचौड हाई स्कूल के बाल वैज्ञानिक आदर्श द्वारा प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया गया. प्रोटोटाइप काफी सारा गया. साथ ही 10 अन्य टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है.

प्रतिभा करने वाली टीमों में पीoएमo श्री अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ इन्नोवेटर, एo युo जीo आईo सीo पायनियर, क्रिएटिव इन्नोवेटर, इमर्जिंग इन्नोवेटरर्स, रेनबो क्लब ऑफ़ चाइल्ड साइंटिस्ट, नेताजी हॉस्टल इनफ्लुएंसर, नेताजी एक्सप्लोरर, देवलचौड
इंस्पायर्स, इन्नोवेटिव स्काउट गाइड वॉलिंटियर्स सहित 12 टीमों द्वारा पंजीकरण किया गया.

इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के सबसे बड़े ऑनलाइन इवेंट में प्रतिभाग करने के अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योगदान दिया, द्वितीय चरण में बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रोटोटाइप तथा आइडिया के प्रस्तुतीकरण एवं अपलोडिंग की जाएगी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एम श्री अ उ रा ई का हल्दूचौड़ में आई सी टी सेल प्रभारी गिरीश शर्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास के स्टाफ कैलाश चंद्र सिंह एवं मोती सिंह मेवाड़ी सहित महेश जोशी, भावना मेहता, मंजू सहित दून कान्वेंट की टीम द्वारा योगदान दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें