स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार जांच शिविर का पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के सभागार में हुआ उद्घाटन. 63 स्काउट एवं 78 गाइड कर रहे प्रतिभाग.

पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार ज्योलीकोट, नैनीताल में तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला सचिव राम सिंह जीना ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य पुरूस्कार जांच शिविर में प्रादेशिक संस्था के द्वारा स्काउट सेक्शन के लीडर आफ कोर्स के रूप में हरीश चंद्र एवं गाइड सेक्शन की लीडर आफ कोर्स के रूप में गायत्रि बिष्ट सहित मुख्य परीक्षको के रूप में गाइड कैप्टन गरिमा राणा, महेंद्र सैनी, कमलेश सती, डॉo हिमांशु पांडे, पुष्पा दरमवाल, अनुराधा पांडे, सुशीला पांडे आदि द्वारा स्काउट गाइड को विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए एवं विभिन्न विषयक दक्षताओ की परीक्षा ली.
उद्घाटन सत्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दीवान सिंह मेवाड़ी सहित नैनीताल के टीम प्रभारी के रूप में चंद्र लाल एवं सीमा सेन सहित यूनिट लीडर के रूप में हरीश चंद्र पाठक, गौरी शंकर कांडपाल, भारत नंदन उपाध्याय, मुकेश खुलबे आदि द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है.








