राज्य पुरस्कार जांच शिविर में 141 स्काउट गाइड ने दीं परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार ज्योलीकोट, नैनीताल में तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर कैंप में विधायक जी एवम मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न शिक्षाविदों ने किया प्रेरित।

जिला सचिव आर एस जीना के नेतृत्व में तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर का पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के सभागार में विधिवत संपन्न ।

प्रादेशिक संस्था के द्वारा नियुक्त लीडर आफ इवेंट गायत्री बिष्ट तथा हरिश्चंद्र के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपादित किया गया।

विभिन्न विद्यालयों से आए हुए स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के भरपूर सहयोग के साथ प्रतिभागी समस्त स्काउट एवं गाइड के परीक्षण लिए गए जिनमें वर्दी, नियम, प्रतिज्ञा एवं सिद्धान्त, आन्दोलन की जानकारी, सैल्यूट, बाँया हाथ मिलाना एवं स्काउट गाइड चिन्ह, प्रार्थना एवं झण्डा गीत, आग जलाना एवं बुझाना,कम्पास की जानकारी,नक्शा बनाना, पायनियरिंग,कैम्प काफ्ट , बी०पी० 6 एवं स्वास्थ्य के नियम, गाँठे एवं बन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना आदि शामिल है।


राज्य पुरस्कार जांच शिविर में प्रतिभाग करने वाले समस्त स्काउट एवं गाइड के द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया ।
स्काउट की भावनाओं जिनमें स्वयंसेवक से राष्ट्र निर्माण , आत्मनिर्भर शिक्षा, स्वावलंबन, स्वयंसेवकत्व आदि गुना को बढ़ाने के लिए यह कैंप अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
समापन समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए जिला स्काउट सचिव आर एस जीना ने बच्चों को स्काउट एवं गाइड को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निरंतर राष्ट्र उन्नति के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शुभ आशीष प्रदान की ।


लीडर ऑफ इवेंट गरिमा बिष्ट ने स्काउट गाइड को देश के प्रति समर्पित होने और नित्य अपने स्काउट आंदोलन को आगे बढ़ने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में कमलेश सती, महेंद्र सिंह सैनी,चंद्रलाल ,हिमांशु पांडे , उमेश तिवारी , अनुराधा पांडे के अतिरिक्त स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन जिनमें माया आर्य, गौरीशंकर काण्डपाल , रचिता जोशी , दीपशिखा नेगी , सरिता लोहानी, गीत मोहम्मद जुनेद, ममता, आशा धोनी, सुशीला पांडे आदि के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया।

(छायाचित्र साभार :गौरी शंकर काण्डपाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें