रामलीला मंचन प्रथम नवरात्रि से। नव साँस्कृतिक सत्संग समिति की तरफ से सभी सायं 8 बजे से आमंत्रित @ खुशहाल रावत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामलीला मंचन की शुरुआत प्रथम शारदीय नवरात्रि से। नैनीताल में नवरात्र साँस्कृतिक सत्संग समिति ने सफल संचालन हेतु बनाई 12 उप समितियां।

रामलीला मंचन की शुरुआत प्रथम शारदीय नवरात्रि से ।

नव संस्कृत सत्संग समिति शेर का डंडा सात नंबर मैं रामलीला मंचन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, एवं प्रथम नवरात्र के अवसर पर आज से रामलीला प्रारंभ की जाएगी।

रामलीला के सफल संचालन हेतु अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत, सचिव पीपी पांडे, संरक्षक महेश चंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में 12 उप समितियां गठित की गई हैं।
रामलीला में संगीत पक्ष की तकनीकी समिति में हारमोनियम एवं तबले पर संगत हेतु खुशहाल सिंह रावत, हिम्मत सिंह, पूरन चंद्र पांडे, गौरव जोशी, संतोष पंत एवं ललित गिरी गोस्वामी को दायित्व सौंपा गया। मेकअप व्यवस्था दीपक जोशी चंद्रशेखर जोशी एवं इंद्र सिंह रावत द्वारा की जाएगी।

स्टेज व्यवस्था एवं प्रॉन्पटर के रूप में वीरेंद्र जोशी, चारु पंत, कैलाश जोशी, नवीन चंदोला, कुबेर सिंह रावत एवं गणेश लोहनी योगदान देंगे। आरती व्यवस्था का उत्तरदायित्व समिति के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र जोशी सहित हरीश विस्टानिया, कैलाश चंद्र जोशी एवं वीरेंद्र जोशी द्वारा निर्वाह किया जाएगा।
उद्घोषक के रूप में सुरेश चंद्र कांडपाल, दीपक पांडे, ललित मोहन पांडे, कमल किशोर बिष्ट, संतोष पंत, उमेश सनवाल एवं वीरेंद्र जोशी मंच संभालेंगे। अतिथि संस्कार एवं स्वागत समिति में समिति के वरिष्ठ निवर्तमान पदाधिकारी सुरेश चंद्र कांडपाल, महेश चंद्र तिवारी, प्रकाश पांडे, प्रकाश चंद्र चंदोला, उरबादत्त जोशी, कुंवर सिंह रावत, दिनेश जोशी, राजेश जोशी, मनोज पांडे के साथ सभी सदस्य योगदान देंगे। जबकि वस्त्र व्यवस्था में पंकज वर्मा, नीरज डालाकोटी, कंचन चंदोला व्यवस्थाएं देखेंगे। चाय एवं जलपान समिति में पंकज वर्मा, भैरव सिंह बिष्ट, विजेंद्र बिष्ट एवं महेश बोरा, तथा दरी एवं साज सजा में समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा योगदान दिया जाएगा। चंदा प्राप्त करने वाली समिति में श्री ललित पांडे, दीपक पांडे एवं कमल किशोर बिष्ट दायित्व संभालेंगे, जबकि शांति व्यवस्था बनाने में गणेश लोहानी, उर्वदत जोशी, प्रकाश चंद्र सती, राजेश जोशी एवं भैरव सिंह बिष्ट को दायित्व दिया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के उप सचिव डॉo हिमांशु पांडे एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित जोशी को दायित्व सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें