रामलीला 2025 : स्वयं सेवियों के समर्पित प्रयासों से हुआ सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामलीला 2025 : Episode 4-5, भैरव बिष्ट, पंकज वर्मा, बिज्जी भाई, नीरज बिष्ट से साक्षात्कार

एवम्
https://youtu.be/PSUUmWbOAaI?si=uxhVgUcsUfUpcU8h

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा द्वारा सरोवर नगरी नैनीताल में भव्य रामलीला मंचन किया गया।

रामलीला मंचन को सफल बनाने में पर्दे के पीछे  से बहुत सारे स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रूप से दिन रात एक करके कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। क्रिएटिव न्यूज़ भारत की टीम द्वारा ऐसे ही कुछ स्वयं सेवियों से साक्षात्कार कर उनके समर्पण के बारे में जानकारी ली गई।

ग्रीन रूम में वेशभूषा आदि के वितरण का ज़िम्मा युवा वर्ग से नीरज बिष्ट द्वारा वहन की गई। जबकि अनुशासन सहित विभिन्न प्रकार की मंच के पीछे की तैयारी एवं जिम्मेदारियां वरिष्ठ सदस्य श्री भैरव बिष्ट द्वारा निर्वहन की गई। पिछले पांच दशकों से सभी आगंतुकों एवम कलाकारों को जलपान करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पंकज वर्मा एवं विजय बिज्जी भाई  द्वारा मुस्कुराते हुए निर्वाह की गई।

अनुशासन एवम् मेकप में वरिष्ठ सदस्य इन्द्र सिंह रावत, दीपक जोशी एवम चन्द्र शेखर जोशी का योगदान सराहनीय रहा।

समिति के अध्यक्ष श्री खुशाल सिंह रावत द्वारा ऐसे समर्पित योद्धाओं के प्रयासों से ही कार्यक्रम को सफल आयोजित किये जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।‌ साथ ही समस्त सहयोगियों को राम दरबार में सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें