नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में धूमधाम से मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस.
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित छात्रावास अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु पांडे एवं सहयोगी मोती सिंह मेवाड़ी को किया गया सम्मानित.
विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर के अवसर पर विश्व भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज एवं युवाओं के पथ प्रदर्शन करने हेतु शिक्षक शिक्षकों के गुरुतर दायित्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों का अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसी श्रृंखला में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक अभिनव प्रयास के रूप में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास हल्दूचौड़ में विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का अभिनंदन किया गया.
रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करते हुए छात्रावास के बालकों द्वारा स्वनिर्मित पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड एवं अन्य प्रतीक चिन्ह तैयार कर शिक्षकों को प्रदान किए गए.
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु पांडे ने सभी शिक्षकों अभिभावकों एवं जन सामान्य को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी से कुछ ना कुछ सीखते हैं. अतः चराचर जगत में पाए जाने वाले सभी मूर्त एवं अमूर्त वस्तुएं एवं प्राणी मात्र हमारे गुरु हैं. अतः हमें सभी के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए एवं कृतज्ञ रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन के आह्वान पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग ना करने के कारण बच्चों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे एक माह के दौरान बच्चों ने तैयारियां की एवं अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन किया जा सका.
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा दीवार पत्रिका की नीव रखते हुए दीवार पत्रिका का कार्य प्रारंभ किया गया. छात्रावास में सहयोगी की भूमिका निभा रहे मोती सिंह मेवाड़ी ने सभी बच्चों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पठन-पाठन में ध्यान देकर बच्चे अपने गुरुजनों को सच्चा सम्मान दे सकते हैं.
विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रावास के बालकों द्वारा आकर्षक गुरु वंदना एवं गुरुजनों को समर्पित श्लोक का सस्वर वाचन कर भाव विभोर कर देने वाला प्रस्तुतीकरण एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर विनोद कुमार, अजय बोहरा, रोहित, करन कुमार, शिवम, मानस मलवाल की अभिव्यक्ति काफी सराहनीय रही साथ ही विभिन्न आयोजन में कैलाश चंद्र के नेतृत्व में छात्रावास 34 बालकों सहित मंजू मिश्रा भावना मेहता एवं ममता शर्मा द्वारा योगदान दिया.
(Efforts during 5 Sept to 5 Oct 2025)












