स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल में के जी से पी जी तक चला अभियान.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के नैनीताल जिले के हेल्थ एम्बेसडर, स्काउट गाइड, एन सी सी, एन एस एस आदि वॉलिंटियर्स द्वारा हजारों नौनिहालों को एक साथ एल्बेंडाजोल की गोली खिला कर एक कीर्ति मान कायम किया.
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा के जी से पी जी तक के बच्चों को इस अवसर पर एल्बेंडाजोल की गोली निशुल्क वितरित की गई.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति निवारण दिवस पर एक अभियान के रूप में स्काउट गाइड, एनसीसी, राष्ट्रीय स्वयं सेवा सहित विभिन्न स्वयंसेवकों द्वारा सहयोग देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्य सहित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र एवं महाविद्यालयो में भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति निवारण दिवस के अवसर पर मिल जुल कर योगदान देते हुए एक अनूठा कीर्तिमान कायम किया.
इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में इतने व्यापक स्तर पर प्रत्येक केंद्र तक गोली पहुंचाते हुए पूरे अभियान की समीक्षा की. इस हेतु विभिन्न टीम बनाने के साथ-साथ ई आर टी के सदस्यों ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई.
आयोजन को सफल बनाने में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव खर्कवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, आरo केoएसo केo डीपीओ हेम सिंह जलाल, प्रभारी आरबीएसके प्रबंधक वसंत गोस्वामी सहित ब्लॉक वार इमरजेंसी रिस्पांस टीम में बेतालघाट ब्लॉक से डॉo सतीश पंत, डॉ दीपक सती, धारी विकासखंड में डॉo हिमांशु कांडपाल, डॉ संजय जनोटी, ओखलकांडा विकासखंड में डॉ धर्मशततू, डॉo पूजा, डॉo हिमेश मटियानी, डॉo मोo इजधानी, रामगढ़ विकासखंड में डॉo राहुल लसपाल, डॉo प्रदीप रावत, भीमताल विकासखंड में डॉ हेमंत मरतोलिया, डॉo संदीप श्रीवास्तव, डॉ मोहन, रामनगर ग्रामीण में डॉo दिनेश कोहली, डॉo सौरभ चौहान, डॉ रमेश राणा हल्द्वानी ग्रामीण में डॉo हरीश पांडे, डॉo संजय चौहान, डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता कोटा बाग विकासखंड में डॉo कुलदीप मार्तोलिया डॉo मंगल बिष्ट, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के हेल्थ एम्बेसडर डॉo हिमांशु पांडे सहित सैकडों शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा योगदान दिया गया.





















